Flight Ticket Cancellation: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री में कैंसिल कर सकेंगे टिकट

आने वाले दिनों में यात्री फ्लाइट टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्ट शुल्क के टिकट को कैंसिल कर पाएंगे या फिर यात्रा की तारीख में बदलाव कर सकेंगे। इसके साथ ही DGCA ने एयरलाइंस को रिफंड के संबंध में भी निर्देश दिए हैं।

Flight Ticket Cancellation: अगर आप हवाई सफर करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक अपनी यात्रा का प्लान बदलना पड़ जाता है जिससे टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। मौजूदा समय में हवाई टिकट कैंसिल कराने पर पैसेंजर को कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हवाई यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जिसके बाद आप बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के टिकट को कैंसिल कर पाएंगे।

Flight (10)

इस फैसले से करोड़ों यात्रियों को सुविधा मिलने वाली है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

जल्द ही हवाई यात्रा के टिकट कैंसिलेशन के नियम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में यात्री फ्लाइट टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्ट शुल्क के टिकट को कैंसिल कर पाएंगे या फिर यात्रा की तारीख में बदलाव कर सकेंगे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय () ने टिकट रिफंड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

End of Feed