यूटिलिटी

5 साल की FD या टाइम डिपॉजिट, कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न और बचेगा ज्यादा टैक्स

वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग टैक्स बचाने और सुरक्षित रिटर्न्स कमाने के लिए सही विकल्प खोज रहे हैं। अगर आप टैक्स बचाने के साथ-साथ कमाई करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट या टाइम डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। देश भर में मौजूद विभिन्न बैंकों द्वारा सामान्य नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर फिलहाल 6% से 7.75% जितना वार्षिक इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है।

Image

5 साल की FD या टाइम डिपॉजिट, कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न और बचेगा ज्यादा टैक्स

Photo : iStock

FD Vs Time Deposit: पैसों पर सुरक्षित तरीके से अच्छे रिटर्न कमाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ-साथ टाइम डिपॉजिट योजनाओं को भी लोग सुरक्षित तरीके से अच्छे रिटर्न्स कमाने के ऑप्शन के रूप में देखते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग टैक्स बचाने और सुरक्षित रिटर्न्स कमाने के लिए सही विकल्प खोज रहे हैं। अगर आप टैक्स बचाने के साथ-साथ कमाई करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट या टाइम डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।

कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

देश भर में मौजूद विभिन्न बैंकों द्वारा सामान्य नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर फिलहाल 6% से 7.75% जितना वार्षिक इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। ध्यान रहे, यहां बताया गया इंटरेस्ट रेट 5 साल की अवधि वाली FD योजनाओं पर ऑफर किया जा रहा है। साथ देश के विभिन्न बैंकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि वाली FD योजनाओं पर 6.25% से 8.25% जितना वार्षिक इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय बचत टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 5 साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 7.5% तो वरिष्ठ नागरिकों को 8.2% जितना रिटर्न दिया जा रहा है।

कहां बचेगा ज्यादा टैक्स

कमाई के साथ-साथ बचत भी बहुत ही जरूरी होती है। यही वजह है कि पैसों को कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले आपको उस विकल्प द्वारा ऑफर की जा रही टैक्स बचत के बारे में भी जान लेना चाहिए। फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ-साथ टाइम डिपॉजिट योजना में भी टैक्स बचत का विकल्प मिलता है। 5 साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ-साथ टाइम डिपॉजिट अकाउंट में भी सेक्शन 80C के तहत टैक्स में बचत ऑफर की जाती है। हालांकि ध्यान रहे कि सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख तक की जमा की गई रकम पर ही टैक्स बचाया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article