इस तरह के फ्रिज के फ्रीजर बार-बार बनता है बर्फ का पहाड़, खरीदारी के समय इस बात का रखें खास ध्यान

फ्रीजर में बर्फ जमना एक सामान्य समस्या है, लेकिन सही इस्तेमाल और सही फ्रिज के चुनाव से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। यदि आप नया रेफ्रिजरेटर खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फ्रिज आज के समय में एक बेहद जरूरी होम अप्लायंस बन चुका है। गर्मी के सीजन में बिना फ्रिज के रह पाना बेहद मुश्किल है। ठंडे पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों को ये सुरक्षित रखता है। फ्रिज में अक्सर एक कॉमन समस्या देखने को मिलती है कि फ्रीजर के चारो तरफ बर्फ की मोटी परत जम जाती है। कभी-कभी तो बर्फ इतनी ज्यादा हो जाती है कि फ्रिज को घंटों बंद रखना पड़ता है।

ice problems in Refrigerator

खरीदारी के समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको इस तरह की समस्या नहीं होगी।(फोटो क्रेडिट-iStock)

हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया में इस खबर ने जमकर सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं खबर फैलने पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ने की बात भी सामने आई। दरअसल बर्फ से बनी इस आकृति को लोग अमरनाथ शिवलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि फ्रीजर में आखिर किस वजह से चारों पर बर्फ की परत जम जाती है?

End of Feed