EPFO New App: भारत में लाखों कर्मचारी अपने भविष्य निधि (Provident Fund) अकाउंट में जमा रकम को जरूरत पड़ने पर निकालने के लिए इंतजार की लंबी प्रक्रिया से गुजरते हैं। इसी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए Employee Provident Fund Organisation (EPFO) एक नए मोबाइल ऐप पर काम कर रहा है। इस ऐप के साथ यूपीआई के जरिए पीएफ निकालना संभव हो सकेगा।
यूपीआई के जरिए निकलेगा पीएफ का पैसा (Photo: iStock)
ऐप के साथ काम हो जाएंगे आसान
इस नई सुविधा के आने के बाद PF क्लेम प्रक्रिया काफी सरल और समय बचाने वाली बन जाएगी। फिलहाल PF निकालने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। ईपीएफओ के नए ऐप के साथ इस प्रक्रिया के चरण कम होंगे और PF की रकम को सीधे आपके बैंक खाते में UPI ट्रांसफर के जरिये भेजा जा सकेगी
कैसे काम करेगाा नया ऐप
नई ऐप में यूजर्स को उनके PF खाते को BHIM या दूसरे UPI ऐप्स के साथ लिंक करने का विकल्प मिलेगा। जब मेंबर निकासी का अनुरोध करेंगे तो भुगतान UPI PIN के जरिए प्रमाणित होकर उनके बैंक खाते में तुरंत क्रेडिट हो जाएगा। इससे PF निकालने की प्रक्रिया तेज, कम पेपरवर्क और मोबाइल फ्रेंडली हो जाएगी।
कब लाया जा सकता है ऐप
EPFO की ओर से यह सुविधा मार्च-अप्रैल 2026 के आसपास शुरू की जा सकती है। अगर यह योजनानुसार लागू हो जाता है, तो यह उन लोगों के लिए राहत की खबर होगी जिन्हें अचानक किसी वजह से PF की बचत की जरूरत पड़ती है।
पीएफ बैलेंस भी कर सकेंगे चेक
नयी सुविधा के तहत सदस्य अपनी PF राशि के लिए पात्रता की जांच भी ऐप के जरिए सीधे कर सकेंगे। इसका मतलब है कि आप पहले ऐप में अपनी PF शेष राशि देख पाएंगे और यह पता लगा पाएंगे कि कितनी राशि UPI के जरिये निकाली जा सकती है। इस कदम से PF निकासी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। यूपीआई के जरिए मेंबर्स को पीएफ का 75 प्रतिशत अमाउंट निकालने की सुविधा मिल सकती है।
पीएफ जरूरत के समय आएगा काम
इस नए ऐप का प्राथमिक लक्ष्य यह है कि EPFO का फंड एक्सेस करना अब किसी फॉर्म या जटिल प्रक्रिया तक सीमित न रहे। बल्कि यूजरअपने मोबाइल से UPI के जरिये सीधे पैसा निकाल सकें, जिससे आपातकाल या जरूरी खर्च के समय तत्काल सहायता मिल सके।
