पहली नौकरी मिलते ही करना होगा ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

यदि आप पहली नौकरी ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पीएफ और यूएएन नंबर से जुड़ा ये नया नियम जान लेना चाहिए। क्योंकि सरकार ने इसके नियमों में नए बदलाव किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को अब अपने UAN (Universal Account Number) के लिए कंपनी या HR विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

EPFO Rule Change 2025: पहली नौकरी हर किसी की जिंदगी में खास होती है और इस दौरान दिमाग में कई सवाल होते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे जरूरी काम भी होते हैं जो आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अहम हैं। इन्हीं में से एक काम है EPFO से जुड़ा UAN (Universal Account Number) जनरेट करना, जो आपके पीएफ अकाउंट को मैनेज करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। यदि आप पहली नौकरी ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पीएफ और यूएएन नंबर से जुड़ा ये नया नियम जान लेना चाहिए। क्योंकि सरकार ने इसके नियमों में नए बदलाव किए हैं।

epf rules

EPFO ने बदला नियम, अब पहली नौकरी मिलते ही करना होगा ये जरूरी काम (फोटो-Canva)

इसके तहत कर्मचारियों को अब अपने UAN (Universal Account Number) के लिए कंपनी या HR विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा पहली नौकरी लगते ही कर्मचारी खुद UMANG ऐप के जरिए अपना UAN जनरेट और एक्टिवेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि UAN बनते ही अपने आप एक्टिव हो जाएगा और कर्मचारी तुरंत e-UAN कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed