यूटिलिटी

Railway Luggage Rules: रेल यात्रा में एक्स्ट्रा लगेज चार्ज लगेगा या नहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया साफ

Railway Luggage Rules: कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ट्रेनों में तय सीमा से अधिक लगेज ले जाने पर एक्स्ट्रा देना होगा। लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस खबर का खंडन किया। उन्होंने साफ कहा कि दशकों से ऐसा नियम है कि यात्री कितने वजन तक का सामान साथ ले सकते हैं, कोई नया नियम नहीं बना है।

Image

नहीं लगेगा रेल यात्रा में एक्स्ट्रा लगेज चार्ज (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Railway Luggage Rules : कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रेल से सफर करते वक्त तय वजन से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज लिए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर हवाई अड्डों जैसे सामान जांच मशीनें लगाने की भी बात हुई थी। रेल मंत्री ने साफ कर दिया है कि यात्रियों से अतिरिक्त लगेज चार्ज नहीं लिया जाएगा और पुराने नियम ही जारी रहेंगे। यात्रियों को इससे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस खबर को गलत बताया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि हवाई यात्रियों की तरह रेल यात्रियों से ज्यादा लगेज पर कोई अतिरिक्त चार्ज वसूलने की प्लानिंग नहीं है। दशकों से यात्रियों के सामान के लिए नियम हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सामान पर टैग लगाने की खबरें भी आईं

पहले यह भी कहा गया था कि सामान में टैग लगाया जाएगा और तय वजन से अधिक सामान को पार्सल के रूप में बुक करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यात्रा की विभिन्न बोगी श्रेणियों के हिसाब से बिना एक्स्ट्रा के सामान ले जाने की सीमा निर्धारित है। फर्स्ट क्लास एसी कोच के यात्रियों को 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति है। एसी सेकंड क्लास में यह सीमा 50 किलोग्राम, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम, और जनरल टिकट वाले यात्रियों के लिए 35 किलोग्राम तक सामान ले जाना मान्य है।

योजना फिलहाल लागू नहीं

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह योजना पहले प्रयागराज मंडल के कुछ स्टेशनों पर अक्टूबर-नवंबर में शुरू की जा सकती है और बाद में पूरे देश में लागू होगी। लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यात्रियों को अतिरिक्त पैसा देने की जरूरत नहीं है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article