EPFO ने बंद कर दी कोविड एडवांस निकालने की सुविधा, 3 साल में करोड़ों लोगों को मिला लाभ

EPFO Covid Advance: अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस संबंध में नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन सॉफ्टवेयर में नॉन रिफंडेबल कोविड एडवांस को डिसेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकी सब्सक्राइबर्स इसके लिए आगे आवेदन नहीं कर सकें।​​ ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को दी गई एक स्पेशल सुविधा को वापस ले लिया है। कोविड 19 महामारी के दौरान EPFO ने रिटायरमेंट सेविंग फंड से कोविड एडवांस की निकासी की सुविधा दी थी। लेकिन अब इस सुविधा को बंद कर दिया गया है। रिटायरमेंट फंड बॉडी ने एक सप्ताह पहले अपने अधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक में इस फैसले की घोषणा की। बैठक में भाग लेने वाले ईपीएफओ एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ईटी को इस बारे में बताया।

epfo covid advance

अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस संबंध में नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन सॉफ्टवेयर में नॉन रिफंडेबल कोविड एडवांस को डिसेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकी सब्सक्राइबर्स इसके लिए आगे आवेदन नहीं कर सकें।

End of Feed