यूटिलिटी

EPFO ने कर्मचारियों को दिया एक और तोहफा, अब ऐसे एक्टिव कर सकते हैं UAN

सदस्य अब उमंग मोबाइल ऐप के जरिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का उपयोग करके अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट और एक्टिव कर सकते हैं। इस संपर्क रहित और सुरक्षित सर्विस से EPFO के करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले UAN को मुख्यतः नियोक्ताओं द्वारा EPFO को प्रस्तुत कर्मचारी डेटा का उपयोग करके जनरेट किया जाता था।

Image

EPFO ने कर्मचारियों को दिया एक और तोहफा

Photo : iStock

Employees Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बुधवार को कहा कि उसके सदस्य अब उमंग मोबाइल ऐप के जरिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का उपयोग करके अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट और एक्टिव कर सकते हैं। इस संपर्क रहित और सुरक्षित सर्विस से EPFO के करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले UAN को मुख्यतः नियोक्ताओं द्वारा EPFO को प्रस्तुत कर्मचारी डेटा का उपयोग करके जनरेट किया जाता था। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार,आधार डिटेल्स को वेरीफाई किया गया है, लेकिन पिता का नाम, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि जैसी जानकारियों में गलतियां आम थीं।

केवल इतने UAN हुए एक्टिव

इन गलतियों को अकसर क्लेम प्रोसेस के दौरान या अन्य EPFO सेवाओं का उपयोग करते समय सुधार की आवश्यकता होती है। अकेले वित्त वर्ष 2024-25 में आवंटित 1.26 करोड़ UAN में से केवल 44.68 लाख (35.30 प्रतिशत) ही सदस्यों द्वारा सक्रिय किए गए। EPFO के अनुसार, "कर्मचारियों को आधार ओटीपी का उपयोग करके अपने UAN को सक्रिय करने के लिए नियोक्ताओं को कई रिमाइंडर दिए गए थे, जिससे भविष्य में रोजगार लिंक्ड स्कीम के तहत कोई भी लाभ डीबीटी का उपयोग करके प्रदान किया जा सके।"

इस वजह से पैदा हुई भ्रम की स्थिति

EPFO ने आगे कहा कि कई मामलों में, UAN नंबर कर्मचारी को बताया ही नहीं गया था और कई के मोबाइल नंबर गायब या गलत थे, जिससे सीधा संवाद मुश्किल हो गया। इसके अलावा, EPFO सदस्य पोर्टल पर आधार ओटीपी सत्यापन के माध्यम से UAN एक्टिवेशन एक अलग प्रक्रिया थी जिसे सदस्य द्वारा पूरा किया जाना था, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, EPFO ने अब उमंग ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके सीधे UAN बनाने और सक्रिय करने की सुविधा शुरू कर दी है।

ये काम भी हो जायेंगे आसान

इस सर्विस का उपयोग कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही कर सकते हैं। यह फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार और उपयोगकर्ता की 100 प्रतिशत वैधता प्रदान करता है और उपयोगकर्ता का डेटा सीधे आधार डेटाबेस से पहले से ही भरा जाता है। EPFO के अनुसार, उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर का मिलान आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर से किया जाता है, और जनरेशन प्रक्रिया के दौरान EPFO पोर्टल पर UAN एक्टिवेशन का कार्य भी पूरा हो जाता है। नौकरी मिलने के समय, कर्मचारी EPFO में शामिल होने के लिए नियोक्ता को ई-UAN कार्ड की पीडीएफ और UAN की कॉपी सौंप सकता है। इससे EPFO सेवाओं जैसे पासबुक देखना, केवाईसी अपडेट करना, क्लेम जमा करना और अन्य सेवाओं तक पहुंच तुरंत अनलॉक हो जाती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article