बन जाता है डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस, अगर खो गया है तो ऐसे बनवा लीजिए

Duplicate Driving License: अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप आसानी से इसका डुप्लिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अलग-अलग राज्यों में डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्रोसेस अलग-अलग है।

Duplicate Driving License: देश में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानून जुर्म है। अगर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आप पकड़े जाते हैं, तो आपका चालान कट सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो जाता है। इस स्थिति में भी आप बिना लाइसेंस ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो फाइन देना होगा। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप आसानी से इसका डुप्लिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

driving liceanse

राज्य के अनुसार अलग-अलग प्रोसेस

अलग-अलग राज्यों में डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्रोसेस अलग-अलग है। मान लीजिए कि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आपका ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो गया है। ऐसे में आपको डुप्लिकेट के लिए अप्लाई करने के लिए आपको फॉर्म-2 (LLD) में आवेदन, लाइसेन्स की फोटोकॉपी, FIR की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, एज प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ेगी।

End of Feed