Normal AC Vs Regular AC: गर्मियों से राहत पाने के लिए ज्यादातर घरों में AC चलने लगे हैं तो कुछ घरों में फिलहाल AC खरीदने की प्लानिंग हो रही है। अगर आप भी AC खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। ज्यादातर लोग AC खरीदते समय फीचर्स, कूलिंग क्षमता, बिजली की खपत आदि को लेकर काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन्वर्टर AC ऐसा ही एक पहलू है जो लोगों को काफी कन्फ्यूज कर देता है। आज हम आपको इनके बीच मौजूद फर्क के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप न सिर्फ अपने लिए बेहतर AC चुन सकते हैं बल्कि लॉन्ग टर्म में सेविंग्स भी कर सकते हैं।
नॉर्मल AC और इन्वर्टर AC में क्या है अंतर, खरीदने से पहले जरूर जान लीजिये
AC से कैसे होगी सेविंग?
गर्मियों के मौसम में बढ़ते हुए बिजली बिल का एक बहुत बड़ा कारण AC होता है। गर्मी से बचने के लिए लोग कई बार पूरा दिन AC चलाते हैं। इसकी वजह से बिजली बिल में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलती है। लेकिन टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इन्वर्टर AC सिर्फ साधारण ऑन-ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ काम नहीं करते। ये AC इतने स्मार्ट होते हैं कि कमरे के तापमान के अनुसार आपको कूलिंग प्रदान करते हैं। दूसरी तरफ नॉर्मल AC होते हैं और इनमें साधारण ऑन-ऑफ टेक्नोलॉजी होती है। यह टेक्नोलॉजी कमरे को ठंडा करने के लिए AC ऑन करती है और ठंडा करने के बाद AC को ऑफ कर देती है।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund SIP: SIP या डायरेक्ट प्लान क्या है बेहतर, पिछले 1 साल में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले SIP फंड्स
एनर्जी भी बचेगी
क्योंकि इन्वर्टर AC अपना तापमान कमरे के अनुसार खुद ही एडजस्ट कर लेते हैं इसलिए ये नॉर्मल AC के मुकाबले कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह आप अपने पैसों की बचत के साथ-साथ एनर्जी भी बचाते हैं। नॉर्मल AC एक तय तापमान पर लंबे समय तक चलता है जिसकी वजह से वह बिजली का ज्यादा इस्तेमाल करता है। इसलिए नॉर्मल AC के मुकाबले इन्वर्टर AC ज्यादा एनर्जी बचाते हैं।
कीमत और उम्र
कीमत एक इकलौती जगह है जहां इन्वर्टर AC, नॉर्मल AC से पीछे हैं। दरअसल इन्वर्टर AC में काफी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। लेकिन यह एक बार की जाने वाली इन्वेस्टमेंट की तरह है। इन्वर्टर AC में लगी स्मार्ट टेक्नोलॉजी की वजह से खुद AC पर कम भार पड़ता है और वह लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन नॉर्मल AC बार-बार ऑन-ऑफ होने और लंबे समय तक चलने की वजह से काफी दबाव में रहते हैं। इसीलिए नॉर्मल AC बार-बार खराब भी होते हैं और इनका लाइफटाइम भी कम होता है।
