दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेगा 500 रुपये का सिलेंडर, ऐसे मिलेगा लाभ

दिल्ली चुनावों के अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए कई आकर्षक घोषणाएं की थीं। हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा भी की गई थी। आइये जानते हैं कि दिल्ली में किन महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा सकते हैं?

LPG Cylinder At 500 Rupees: 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली चुनावों से पहले राज्य की महिलाओं के लिए कई जरूरी और बड़ी घोषणाएं की गई थीं। हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ 500 रुपये में LPG सिलेंडर देने की घोषणा भी की गई थी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली में किन महिलाओं को 500 रुपये में LPG सिलेंडर दिया जाएगा।

LPG Cylinder At 500 Rupees

दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेगा 500 रुपये का सिलेंडर, ऐसे मिलेगा लाभ

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी घोषणापत्र में किये गए 500 रुपये में गैस सिलेंडर के वादे का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। सरकार बनने के बाद ही साफ हो पाएगा कि 500 रुपये में सिलेंडर किन महिलाओं को मिलेगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उज्ज्वला योजना के तहत ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा सकता है। उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साल भर में 12 सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती थी। कुछ समय पहले ही इस सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया था। दिल्ली में फिलहाल LPG सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है और 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान करके महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर ऑफर किया जा सकता है।

End of Feed