दिल्ली की प्रीमियम बसों में महिलाओं को भी खरीदनी होगी टिकट, DTC से ज्यादा होगा किराया

Delhi Premium Bus Services: दिल्ली सरकार ने शनिवार को प्रीमियम बस सेवा के लिए एक योजना के मसौदे की अधिसूचना जारी कर दी। सरकार को उम्मीद है कि ये योजना मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगी। इन एसी बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ जैसे सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Delhi Premium Bus Services: दिल्ली सरकार ने शनिवार को प्रीमियम बस सेवा के लिए एक योजना के मसौदे की अधिसूचना जारी कर दी। सरकार को उम्मीद है कि ये योजना मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगी। इन एसी बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ जैसे सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इन बसों में सीट बुक करने के लिए मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ‘प्रीमियम’ बस सेवा शुरू करने संबंधी योजना को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेजा गया था।

dtc, delhi transport corporation, premium buses, delhi premium buses

डीटीसी समेत क्लस्टर बसों में भी महिलाओं के लिए यात्रा फ्री है

दिल्ली सरकार को उप-राज्यपाल से मिली मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस योजना को सुझाव के लिए जनता से साझा किया जाएगा। सरकार ने बताया कि ‘दिल्ली मोटर व्हीकल्स लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना, 2023’ के मसौदे की अधिसूचना सार्वजनिक रूप से जारी कर दी गयी है।

End of Feed