दिल्ली मेट्रो ने भी रेलवे की तरह शुरू किया पेपर टिकट सिस्टम, जानिए आपके काम की सभी जरूरी बातें

Delhi Metro QR Code Paper Ticket: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट सिस्टम शुरू कर दिया है। डीएमआरसी ने कहा है कि इस महीने के अंत तक मोबाइल बेस्ड क्यूआर टिकट सिस्टम की भी शुरुआत कर दी जाएगी। जिससे यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया QR Code बेस्ड पेपर टिकट सिस्टम
  • मई के अंत तक मोबाइल QR Code बेस्ड टिकट सिस्टम होगा शुरू
  • यात्रियों के लिए खत्म हो जाएगी लाइन में लगने की जरूरत

Delhi Metro QR Code Paper Ticket: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 8 मई से QR Code वाले पेपर टिकट की शुरुआत कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्री अब टोकन और कार्ड के अलावा QR Code आधारित पेपर टिकट खरीदकर भी यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए डीएमआरसी ने अपने AFC (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट्स और टोकन/कस्टमर केयर काउंटरों को QR आधारित पेपर टिकटों को सपोर्ट करने के लिए अपग्रेड भी कर दिया है।

delhi metro, delhi metro viral video, dmrc, qr code paper ticket

Delhi Metro: सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट के लिए दो AFC गेटों को अपग्रेड किया गया है

जल्द ही शुरू होगा मोबाइल बेस्ड QR Code टिकट सिस्टम

शुरुआत में, QR कोड आधारित पेपर टिकट द्वारा यात्रा के लिए सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट के लिए दो AFC गेटों को अपग्रेड किया गया है। इस महीने के आखिर तक, मोबाइल बेस्ड QR टिकट को भी शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आसान हो जाएगा। QR टिकट से यात्रियों को समय की भी बचत होगी क्योंकि इससे यात्रियों को स्टेशनों पर टिकट काउंटर से टोकन खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

End of Feed