यूटिलिटी

दिल्ली की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500, अगर पास नहीं हैं ये डॉक्यूमेंट

8 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत की जानकारी दी थी। इस योजना के तहत राज्य में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। योजना के पात्रता संबंधित नियमों के साथ-साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने भी जरूरी हैं वरना महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Image

दिल्ली की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500

Photo : Times Now Digital

Mahila Samridhi Yojana Delhi: अंतर्राष्ट्रीय महला दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य की महिलाओं को तोहफा दिया था। दरअसल 8 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत की जानकारी दी थी। इस योजना के तहत राज्य में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। योजना के पात्रता संबंधित नियमों के साथ-साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने भी जरूरी हैं वरना महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यहां हम आपको योजना की पात्रता से संबंधित नियमों और आवश्यक डाक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं।

सिर्फ इन्हीं महिलाओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए कुछ आवश्यक पात्रता संबंधित नियम तय किये गए हैं। दिल्ली की केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जो पात्रता संबंधित नियमों को पूरा करती हैं। योजना के पात्रता संबंधित नियमों के बारे में आपको नीचे बताया जा रहा है।

पहला नियम: दिल्ली की केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच है और जिन्हें दिल्ली में रहते हुए 5 साल से अधिक समय हो चुका है।

दूसरा नियम: ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की सालाना कमाई 3 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

तीसरा नियम: महिलाओं के पास गरीबी रेखा से नीचे यानी BPL राशन कार्ड होना चाहिए केवल तभी वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

ये डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स भी बेहद जरूरी हैं। अगर आप भी महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपके पास आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। ध्यान रहे, आपका वोटर आईडी कार्ड 5 साल से पहले बना हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही आपके पास पैन कार्ड भी होना चाहिए। ऊपर बताये गए डाक्यूमेंट्स के साथ-साथ आपके पास BPL राशन कार्ड भी होना चाहिए।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article