यूटिलिटी

Delhi Elections में वोटर्स का रखा जाएगा खास ध्यान, हर पोलिंग बूथ पर मिलेंगी ये सुविधाएं

Delhi Elections 2025: चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली के विधानसभा चुनावों की तारीख तय कर दी गई है। 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में चुनाव होंगे और 8 फरवरी 2025 को इन चुनावों के नतीजे भी जारी कर दिए जायेंगे। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं का खास ध्यान रखा जाएगा। हम यहां आपको पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Delhi Elections में वोटर्स का रखा जाएगा खास ध्यान

Photo : iStock

Delhi Elections: दिल्ली के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। हाल ही में चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में वोट डाले जायेंगे। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि 8 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय राजधानी के चुनावों का नतीजा भी आ जाएगा। अन्य जानकारी के साथ-साथ चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि मतदाताओं को इन चुनावों में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलने वाली हैं। अगर आप भी दिल्ली के विधानसभा चुनावों में वोट डालने वाले हैं तो आइये जानते हैं कि पोलिंग बूथ पर आपको किस प्रकार की सुविधाएं ऑफर की जायेंगी।

इन सुविधाओं से लैस होंगे पोलिंग बूथ

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया है कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कुल 13,000 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। पोलिंग बूथ को लोगों की सुविधा के लिए हर प्रकार की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पोलिंग बूथ में पीने के पानी, टॉयलेट, व्हीलचेयर, व्हीलचेयर के लिए रैंप और वोटर फैलिसिटेशन सेंटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस तरह दिल्ली विधासभा चुनावों के तहत वोटर्स का खास ख्याल रखा जाएगा।

घर से डाल सकते हैं वोट

अन्य सुविधाओं के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा भी दी जायेगी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को घर से ही वोट डालने की सुविधा दी जायेगी। साथ ही दिव्यांग जनों को भी घर से वोट डालने की सुविधा दी जायेगी। इतना ही नहीं, सभी पोलिंग बूथ और स्टेशनों पर वृद्धजनों की सहायता के लिए हेल्पर भी उपलब्ध होंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article