Deadline to update Aadhaar: एक बार फिर बढ़ी फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन, जान लीजिए अब नई तारीख

Deadline to update Aadhaar: ​भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। कोई भी अपने आधार कार्ड को केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट कर सकता है।

मुफ्त आधार को अपडेट करने डेडलाइन को सरकार ने एक बार फिर से बढ़ा दिया है। पहले 14 मार्च 2024 तक आधार को मुफ्त में अपडेट कराने की समयसीमा थी। लेकिन मंगलवार को इसे बढ़ाकर 14 जून, 2024 कर दिया है। यानी आप अब 14 जून तक बिना पैसे दिए अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। कोई भी अपने आधार कार्ड को केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट कर सकता है। हालांकि, यदि आप इसे ऑफलाइन अपडेट करते हैं तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

Deadline to update Aadhaar

यूआईडीएआई ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर यूआईडीएआई ने पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी है। यूआईडीएआई ने लिखा कि मुफ्त में ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड की सुविधा 14 जून 2024 तक बढ़ा दी गई है। यह मुफ्त सर्विस केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। यूआईडीएआई लोगों को अपने आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

End of Feed