यूटिलिटी

इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने इतना बढ़ा दिया DA

राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते के रूप में मूल वेतन का 55 प्रतिशत दिया जाएगा, जो अभी तक 53 प्रतिशत था। सरकार के इस कदम का कर्मचार‍ियों ने स्‍वागत क‍िया है। उनका कहना है क‍ि इससे इस बढ़ती महंगाई में उन्‍हें कुछ राहत म‍िलेगी। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह न‍िर्णय हाल ही में केंद्र सरकार के इसी प्रकार के फैसले के बाद ल‍िया है।

Image

इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

Photo : iStock

DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते के रूप में मूल वेतन का 55 प्रतिशत दिया जाएगा, जो अभी तक 53 प्रतिशत था। सरकार के इस कदम का कर्मचार‍ियों ने स्‍वागत क‍िया है। उनका कहना है क‍ि इससे इस बढ़ती महंगाई में उन्‍हें कुछ राहत म‍िलेगी।

16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले को मंजूरी देते हुए इसे राज्य कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस निर्णय का लाभ लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें नियमित कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के पूर्णकालिक कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।

कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह न‍िर्णय हाल ही में केंद्र सरकार के इसी प्रकार के फैसले के बाद ल‍िया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की दरों को अपनाते हुए उसी तारीख से इसे लागू किया। बताया गया कि महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ, यानी मई में किया जाएगा।

सरकार पर इतना बढ़ेगा भार

इसके चलते मई में सरकार पर लगभग 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। इसमें से 107 करोड़ रुपये नियमित वेतन के साथ डीए भुगतान पर, 193 करोड़ रुपये एरियर के भुगतान पर तथा ओपीएस के दायरे में आने वाले कर्मियों के जीपीएफ में 129 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 मार्च को सातवें वित्त आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article