Fraud Alert: क्या आपके पास भी आया है ईमेल से सरकारी नोटिस, रहें अलर्ट वरना हो जाएंगे फ्रॉड का शिकार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 15, 2024, 06:23 PM IST

Cybercrime: इस महीने की शुरुआत में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने धोखाधड़ी वाले ईमेल के बारे में चेतावनी जारी की थी। साइबर क्राइम यूनिट ने कहा कि सरकारी कार्यालयों से ईमेल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध ई-नोटिस से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे ई-मेल का जवाब देने से पहले जांच करें।

Cybercrime: केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने लोगों को फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया। साइबर क्राइम यूनिट ने कहा कि सरकारी कार्यालयों से ईमेल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध ई-नोटिस से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि साइबर अपराधी लोगों को इसके जरिए अपनी जाल में फंसाकर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने एक विज्ञापन में कहा कि सभी को ई-नोटिस में नामित अधिकारी की पहचान वेरिफाई करने के लिए हमेशा इंटरनेट की जांच करनी चाहिए और संबंधित विभाग को फोन करना चाहिए।

Cybercrime

(Image Source: iStock)

नोटिस की आड़ फ्रॉड की कोशिश

साइबर क्राइम यूनिट ने लोगों को ऐसे समय में अलर्ट किया है, जब सरकार के ई-नोटिस की आड़ में 'फर्जी ईमेल' भेजे जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। विज्ञापन में साइबर अपराध यूनिट ने चेतावनी दी कि इस तरह के ई-नोटिस एक फ्रॉड हो सकते हैं, जो लोगों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना सकते हैं। ऐसे ई-मेल का जवाब देने से पहले जांच करें कि ई-मेल किसी वेरिफाई सरकारी वेबसाइट से आया है या नहीं, जिसका अंत "gov.in" से होता है।

End of Feed