'क्या आप मेरे साथ रोमांस करना चाहेंगे? हां या ना में जवाब दीजिए' और इस तरह लुट गया दिल्ली का नावेद खान

Cyber Crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर से साइबर क्राइम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मैसेज के जरिए रोमांस की शुरुआत हुई और युवक से लाखों रुपये लूट लिए गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के लक्ष्मी नगर का है पूरा मामला
  • नावेद खान नाम का शख्स हुआ शिकार
  • इन टिप्स को फॉलो कर सुरक्षित रहा जा सकता है

Cyber Crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले 22 साल के नावेद खान के पास वॉट्सऐप पर 1 मैसेज आया, जिसमें लिखा था, ‘‘क्या आप मेरे साथ रोमांस करना चाहेंगे? ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब दीजिए।’’ नावेद ने जैसे की ‘हां’ में जवाब दिया, उसे एक लड़की ने वीडियो कॉल किया, जिसने खुद को आगरा की रहने वाली पूजा बताया।

Cyber Fraud, Cyber Crime, Cyber Cell, Delhi Police

Cyber Crime: लड़की के साथ रोमांस करने के चक्कर में दिल्ली का युवक हुआ साइबर क्राइम का शिकार

नावेद ने पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत में कहा, ‘‘लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू किए और मुझे भी पैंट उतारने के लिए कहा। मैंने अपने कपड़े पूरी तरह नहीं उतारे, लेकिन उसने इसे रिकॉर्ड कर लिया। बाद में मुझे वॉट्सऐप पर एक और मैसेज मिला कि वो मेरी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया साइट पर डालने वाले हैं।’’

End of Feed