यूटिलिटी

पीएम मोदी की नई पहल, महिलाओं को दी जाएगी 52,000 रुपये की नकद राशि? जानिए क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की नई स्कीम के तहत सभी महिलाओं को 52 हजार रुपये की नकद राशि दी जा रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना बताया जा रहा है।

Image

Narendra Modi: मोदी सरकार की नई स्कीम के तहत महिलाओं को 52 हजार रुपये देने का दावा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर केंद्र की स्कीम पर वीडियो वायरल
  • नई स्कीम में महिलाओं को 52 हजार रुपये देने का दावा
  • प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना बताया जा रहा है स्कीम का नाम

PM Narendra Modi New Scheme for Women: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब पर पोस्ट की गई इस वीडियो में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना के बारे में बताया गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं को 52,000 रुपये की नकद राशि दे रही है। वीडियो के मुताबिक केंद्र सरकार की ये नई योजना है, जिसे इसी साल शुरू किया गया है और इसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। वीडियो में बताया गया है कि 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई पहल है।

सुनो दुनिया नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की गई है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को Suno Duniya नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो में जिस सरकारी स्कीम का दावा किया दा रहा है, उसके बारे में सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। इसके अलावा, किसी भी न्यूज चैनल, वेबसाइट या अखबार में भी 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई। यही वजह है कि इस योजना पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन जिन लोगों के पास ये वीडियो पहुंच रही है, वे इसे लेकर भ्रमित हो रहे हैं।

PIB ने किया वायरल वीडियो का फैक्ट चेक

मामले की गंभीरता को देखते हुए PIB Fact Check ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसकी जांच-पड़ताल की। PIB Fact Check की पड़ताल में मालूम चला कि ये वीडियो फर्जी है और केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' नाम की कोई योजना नहीं चला रही है जिसके तहत महिलाओं को 52 हजार रुपये की नकद राशि दी जा रही है। PIB Fact Check ने इस पूरे मामले में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट भी किया है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article