क्रेडिट कार्ड की मदद से ATM से निकाल रहे हैं पैसे, जान लीजिए कौन सा बैंक लेता है कितना चार्ज?

अचानक आने वाले खर्चों से निपटने में क्रेडिट कार्ड काफी उपयोगी साबित होते हैं। हालांकि दुनिया काफी तेजी से डिजिटल हो रही है लेकिन कभी-कभी अचानक ही कैश की जरूरत पड़ती है। आधुनिक क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करके आप ATM से कैश भी निकाल सकते हैं। इस सुविधा के लिए अलग-अलग बैंक फीस वसूलते हैं। आइये आपको बताते हैं कि विभिन्न बैंक इस सुविधा के लिए आपसे कितनी फीस ले सकते हैं?

Credit Card Cash Withdrawal: अचानक आने वाले खर्चों से निपटने के लिए क्रेडिट कार्ड काफी उपयोगी होते हैं। क्रेडिट कार्ड के साथ बहुत सी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इन्हीं सुविधाओं में से एक क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस की सुविधा भी होती है। मान लीजिये अचानक आपको कैश की जरूरत पड़े और आपका बैंक सेविंग्स अकाउंट खाली हो। ऐसा भी हो सकता है कि किसी अन्य समस्या की वजह से आप अपने बैंक अकाउंट से पैसे न निकाल पा रहे हों। ऐसे में क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस सुविधा का इस्तेमाल करके आप ATM से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि विभिन्न बैंक इस सुविधा के लिए अलग-अलग फीस वसूलते हैं। आइये आपको बताते हैं कि भारत में मौजूद विभिन्न बैंक इस सुविधा के लिए कितनी फीस लेते हैं?

Credit Card

क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस सुविधा के लिए बैंक वसूलते हैं इतनी फीस

SBI क्रेडिट कार्ड

अगर भारत के सबसे बड़े बैंक SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर ATM से कैश निकालते हैं, तो निकाली गई रकम का 2.5% या कम से कम 500 रुपये आपसे फीस के रूप में वसूला जाता है। यहां ध्यान रखें कि निकाली गई रकम का 2.5% या फिर 500 रुपये जो भी अधिकतम होगा, वही फीस के रूप में वसूला जाएगा।

HDFC का क्रेडिट कार्ड

अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं तो आपको निकाली गई रकम का 2.5% से 3.5% जितना हिस्सा फीस के रूप में देना पड़ता है। आपसे कितनी फीस वसूल की जाएगी, यह आपके क्रेडिट कार्ड पर निर्भर करता है।

End of Feed