Cow Dung Powered Tractor: अब डीजल नहीं गाय के गोबर से चलेगा Tractor, खासियत जान चौंक उठेंगे

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 19, 2023, 01:10 PM IST

​​Cow Dung Powered Tractor: बाजार में गाय के गोबर से चलने वाला ट्रैक्टर आ गया है। ट्रैक्टर ठीक डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर की तरह ही काम करता है। इस ट्रैक्टर की खास बात यह है कि, यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी कारगार हो सकता है। साथ इसकी कीमत डीजल व पेट्रोल से चलने वाले ट्रैक्टर की तुलना में काफी कम है। आप भी देखें इस ट्रैक्टर की खासियत।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार में गया गाय के गोबर से चलने वाला ट्रैक्टर।
  • यह ट्रैक्टर जलवायु परिवर्तन से निपटन में भी कारगार।
  • इसे चलाने में डीजल की तुलना में कम खर्च आएगा।

Cow Dung Powered Tractor: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। यही कारण है कि बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ गई है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाद बाजार में गाय के गोबर से चलने वाला ट्रैक्टर भी आ गया है। जी हां इसे सुनकर आपके माथे पर सिकुड़न आ गई होगी और आप हैरान रह (biogas tractor in india) गए होंगे। लेकिन अब किसानों को गाय से मिलने वाले गोबर को फेंकना नहीं होगा बल्कि आप इसका इस्तेमाल ट्रैक्टर चलाने के लिए भी कर सकते हैं। ब्रिटिश कंपनी Bennamann ने एक ऐसा ट्रैक्टर बनाया है जो गाय के गोबर (biogas powered Tractor)चलता है।

Cow Dung Tractor

गाय के गोबर से चलेगा ट्रैक्टर

इसे चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं बल्कि गाय के गोबर की आवश्यकता (Biogas Operating Tractor) पड़ती है। ट्रैक्टर ठीक डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर की तरह ही काम करता है। बता दें गाय के गोबर में फ्यूजिटिव मीथेन गैस पाई जाती है, जिसका इस्तेमाल बायो मीथेन बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में आप मीथेन गैस का इस्तेमाल कर ट्रैक्टर को चला सकेंगे। इस ट्रैक्टर की कीमत अन्य ट्रैक्टर में तुलना में काफी कम है।

End of Feed