यूटिलिटी

Video: ट्रायल में 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, जानें कब से कर सकेंगे दिल्ली-मेरठ के बीच सफर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 19, 2023, 06:18 PM IST

Delhi meerut RRTS: देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल में 160km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी। साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहा स्टेशन (गाजियाबाद स्टेशन) तक रेल का हाईस्पीड ट्रायल किया गया।

India's First Rapid Rail: देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल में 160km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी, तो जिसने भी ये नजारा देखा उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। नए भारत की नई रेलगाड़ी रैपिड रेल जब उम्मीदों के ट्रैक पर उतरी तो लोग फोन के कैमरे में वीडियो बनाने लगे। बुधवार को ट्रेन 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी. प्रति घंटा रहने वाली है। साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहा स्टेशन (गाजियाबाद स्टेशन) तक 25 केवीए की ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन चार्ज होने के बाद पूरे एलिवेटेड कॉरिडोर पर रैपिड रेल दौड़ी। इस बार हाईस्पीड ट्रायल था। जून 2025 से रैपिड रेल के ज़रिए दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक का सफर 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली -मेरठ कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है जबकि 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article