यूटिलिटी

Speed Post Tracking: मोबाइल से ऐसे ट्रैक करें स्पीड पोस्ट पार्सल, एक पल में जानें कहां पहुंचा आपका पार्सल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 19, 2023, 12:42 PM IST

Speed Post Tracking: भारतीय पोस्ट द्वारा आपने कोई चीज स्पीड पोस्ट से भेजी है तो आप पल में पता लगा सकते हैं वह कहां पहुंचा और कितने दिनों के बाद आपके पास आ जाएगा।

Image

Speed Post Tracking: मोबाइल से ऐसे ट्रैक करें स्पीड पोस्ट पार्सल, एक पल में जानें कहां पहुंचा आपका पार्सल

Speed Post Tracking: स्पीड पोस्ट, भारतीय डाक की एक सुविधा है जो तेजी से पार्सल डिलीवरी की गारंटी देता है। विश्वसनीय और सुरक्षित तरीके से आप कोई पार्सल एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना चाहते हैं तो स्पीड पोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। देश और विदेश में आप स्पीड पोस्ट की मदद से बेहद कम समय में पार्सल भेज सकते हैं। खासबात ये है कि इस प्रणाली में आपको अपने स्पीड पोस्ट पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं। अगर आपने कोई पार्सल स्पीड पोस्ट से बुक किया है और आप ये जानना चाहते हैं कि वो कहां पहुंचा तो आप इन सिंपल स्टेप्स से उसे ट्रैक कर सकते हैं।

स्पीड पोस्ट पार्सल को ऐसे करें ट्रैक

अपना Speed Post Track करने के लिए आपको सबसे पहले भारतीय डाक सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहां पर आपको स्पीड पोस्ट नंबर/Consignment Number/Tracking ID/Parsal Tracking Number तथा कैप्चा कोड भर कर Track Now पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने आपकी स्पीड पोस्ट का पूरी डिटेल खुल जाएगा।

Mobile App से ऐसे करें ट्रैक

  • मोबाइल एप्प से अपना Speed Post ट्रैक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
  • आपको सबो पहले प्ले स्टोर से Speed Post Tracking ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको Tracking ID Number (Consignment Number) भरकर Track पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका स्पीड पोस्ट से संबंधित पूरी जानकारी, लोकेशन दिखाई देने लगेगी।

Speed Post tracking though SMS

अगर आप अपना Speed Post Location Track करना चाहते हैं तो आप SMS के जरिए जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मैसेज बॉक्स में Speed Post Tracking <Space>स्पीड पोस्ट नंबर लिखना होगा। इसके बाद इस मैसेज को आपको 55352 नंबर पर भेज देना है। कुछ देर में आपके पास पार्सल की पूरी जानकारी मैसेज के माध्यम से भेज दी जाएगी।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article