Cola Beverage and Ice Cream: इस गर्मी कोल ड्रिंक्स और आइसक्रीम की बिक्री में आ सकता है उछाल, कंपनियों ने कर ली तैयारी

Cola Beverage and Ice Cream: पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको ने कहा कि गर्मी के महीने स्वाभाविक रूप से उसके उत्पाद के लिए सबसे अनुकूल होते हैं। कंपनियों ने प्रत्याशित उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन व भंडारण में भी बढ़ोतरी की है।

Cola Beverage and Ice Cream: मौसम का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और और लू की भी शुरुआत के चुकी है। इस बीच कोला से बनी फिज पेय, जूस, मिनरल वॉटर, आइसक्रीम तथा दूध से बने पेय पदार्थ बेचने वाली एफएमसीजी (दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं) और डेयरी कंपनियों को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनियों ने प्रत्याशित उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन व भंडारण में भी बढ़ोतरी की है। पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको ने कहा कि गर्मी के महीने स्वाभाविक रूप से उसके उत्पाद के लिए सबसे अनुकूल होते हैं। कंपनी के पास पेप्सी, 7अप, मिरिंडा, माउंटेन ड्यू, स्लाइस, गेटोरेड और ट्रॉपिकाना जैसे ब्रांड का स्वामित्व है।

Cola Beverage and Ice Cream

पेप्सिको इंडिया

पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने 2024 समर अभियान को लेकर उत्साहित हैं, जो मार्च और अप्रैल में शुरू किए गए हैं। हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट यह है कि उपभोक्ता हमारे सभी अभियानों पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया को उम्मीद है कि गर्मी के लंबे समय तक तथा अधिक रहने से कंपनी के उत्पादों खासकर उसके पेय पदार्थों तथा ग्लूकोज की अच्छी बिक्री होगी।

End of Feed