Ladli Bahana Yojana: महिलाओं के खाते में ₹1000 हर महीना भेजेगी मध्य प्रदेश सरकार, CM शिवराज की घोषणा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 31, 2023, 04:23 PM IST

मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 महीना दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर एमपी में लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर एमपी में लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 महीना दिया जाएगा। यह योजना शीघ्र ही मध्य प्रदेश में लागू हो जाएगी। लाडली बहना योजना के जरिए ₹1000 प्रति माह पाने के लिए सबसे पहले महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा वह आयकर दाता नहीं हो इतना ही नहीं महिला गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार की होना चाहिए। सीएम की इस घोषणा को चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश की मेरी बहनों के जीवन में बदलाव आएगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसके बाद लागू किया जाएगा। जो महिलाएं इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं उन्हें छोड़कर सभी लोगों को इस योजनाओं का लाभ मिलेगा।

End of Feed