यूटिलिटी

SBI New Rules 2023: एसबीआई ने सख्त किए नियम, इन दस्तावेजों के बिना नहीं कर सकेंगे Transaction

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 31, 2023, 07:00 AM IST

SBI New Rules 2023: हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर सभी खाता धारकों को सूचित किया है कि, बिना केवाईसी के आपके बैंक खाते की सभी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। ऐसे में यदि आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाया है, तो बिना देरी किए हुए घर बैठे नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से केवाईसी कर सकते हैं।

Image

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए जरूरी सूचना

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई खाता धारकों के लिए जरूरी सूचना।
  • खाते से पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करवाना अनिवार्य।
  • घर बैठे नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से कर सकते हैं केवाईसी।

SBI New Rules 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में एसबीआई ने ट्वीट कर सभी खाता धारकों को सूचित किया है कि, बिना केवाईसी के आप बैंक की सेवाओं का फायदा नहीं (Sbi New Rules For Deposit) उठा सकेंगे। जी हां इतना ही नहीं बिना केवाईसी के आप अपने खाते से ट्रांजेक्शन या नकदी रकम भी नहीं निकाल सकेंगे। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यदि आपके खाते से पैन कार्ड लिंक नहीं हैं तो सभी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इस बात की जानकारी बैंक ने खुद ट्वीट (Sbi New Rules For Withdrawal) कर दी है।

ऐसे में यदि आपने भी अब अपने खाते से पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है, तो बिना देरी किये हुए आज ही केवाईसी करवा लें। इसके लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत (SBI KYC Rules) नहीं है। आप घर बैठे मात्र 5 से 10 मिनट में अपना केवाईसी कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर बैठे कैसे ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं।

How to Link Pan With Aadhar Card, पैन को आधार कार्ड से कैसे करें लिंक

ऑनलाइन केवाईसी के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना होता है। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आप आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Link Aadhar वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपना नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SBI KYC Online, कैसे करें ऑनलाइन केवाईसी

खाता धारकों की सुविधा के लिए बैंक ने ऑनलाइन केवाईसी की सुविधाएं शुरू की हैं। हालांकि इसके लिए आपका ईमेल अकाउंट और मोबाइल नंबर खाते से पंजीकृत होना चाहिए। खाताधारक डाक व ईमेल के माध्यम से अपने दस्तावेज बैंक खाते में सबमिट कर केवाईसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके सभी दस्तावेज बैंक खाते से लिंक होते ही आपको फोन कॉल या एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको नीचे दिए इन दस्तावेजों को ईमेल करना होगा।
  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  4. पहचान पत्र
  5. निवास प्रमाणपत्र

ध्यान रहे 10 साल से कम उम्र के बच्चों के खाते में भी केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके लिए अभिभावकों को अपने केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article