आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और फोन नंबर बदलना होगा आसान, UIDAI ला रहा ये नया सिस्टम

आधार कार्ड यूजर्स को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। वे घर बैठे आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और फोन नंबर आसानी से बदल पाएंगे। इसके लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक नए सिस्टम पर काम कर रहा है।

Aadhaar Card आज की जरूरत है। इसके बिना बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजना का लाभ लेना संभव नहीं है। इसलिए आधार को अपडेट रखना जरूरी है। अगर आप नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या मोबाइल नंबर बदलें हैं तो इसकी जानकारी आधार के साथ अपडेट करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि जल्द ही आपके लिए आधार की प्रमुख जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर को अपडेट करना बहुत आसान होने वाला है। यह सब एक नई ऑनलाइन प्रणाली से होगा जो नवंबर 2025 से लागू होने की उम्मीद है। UIDAI इसके लिए एक नई प्रणाली लेकर आ रहा है।

आधार कार्ड

आधार कार्ड (Istock)

इस कदम का उद्देश्य सुविधा में सुधार करना, कागजी कार्रवाई को कम करना और पैन, पासपोर्ट और राशन कार्ड जैसे मौजूदा सरकारी डेटाबेस के माध्यम से तेजी से प्रमाणीकरण का समर्थन करना है। इसका मतलब है कि आपको अधिकांश अपडेट के लिए आधार केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और अनुकूल हो जाएगी।

End of Feed