Health Insurance Rule Change: किसी भी अस्पताल में कैशलैस होगा इलाज, हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के बदल गए नियम

Health Insurance Rule Change: जनरल इंश्योरेंस काउंसिल का कहना है कि नॉन-नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा तुरंत प्रभावी होगी। अब तक एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारक केवल अपनी बीमा पॉलिसी वाली कंपनी के नेटवर्क में शामिल अस्पतालों में ही कैशलैस इलाज करवा सकता था। लेकिन अब यह नियम बदलने जा रहा है।

Health insurance rule change: जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (GIC) ने सामान्य और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के परामर्श से सभी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा के विस्तार के लिए 'कैशलेस एवरीवेयर' पहल शुरू की है। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारक अब उन अस्पतालों में भी कैशलेस सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जो बीमाकर्ताओं के नेटवर्क में नहीं हैं। अब तक एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारक केवल अपनी बीमा पॉलिसी वाली कंपनी के नेटवर्क में शामिल अस्पतालों में ही कैशलैस इलाज करवा सकता था।

Health Insurance Policy

बीमा कंपनी हेल्थ खर्च का निपटान सीधे अस्पताल से करती है। अगर कोई अस्पताल बीमा कंपनी के नोटवर्क में शामिल नहीं है, तो पॉलिसीधारक को पूरी राशि अपनी जेब से चुकानी होगी।

End of Feed