PMAY: अपना घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। अपना घर खरीदने में अक्सर लोगों को काफी समय लग जाता है। दूसरी तरफ देश में अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपना घर बनवाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे लोगों का अपना घर का सपना पूरा करने और उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जाती है। अब हाल ही में योजना में बड़ा बदलाव करते हुए एक मोबाइल ऐप पेश किया गया है।
PM आवास योजना में बड़ा बदलाव
PMAY के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
आपको बता दें कि अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhanmantri Awas Yojana ) के लिए केवल ऑफलाइन माध्यमों से ही आवेदन किया जा सकता था। लेकिन अब नया मोबाइल ऐप लॉन्च होने के बाद लोग इस योजना के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर पायेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से लॉन्च किये गए मोबाइल ऐप का नाम ‘आवास प्लस 2024’ है। इस ऐप का इस्तेमाल करके अब आप आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर के लिए आवेदन कर पायेंगे।
यह भी पढ़ें: AutoExpo 2025: Bharat Mobility Expo 2025 में लॉन्च होंगी ये 10 कारें, क्या आपकी फेवरेट भी है लिस्ट में शामिल
PMAY के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
‘आवास प्लस 2024’ ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इस ऐप को प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद आप आवेदन की प्रक्रिया, योजना के नियम और यहां तक कि लाभार्थियों की सूची भी देख सकते हैं। ऐप में आवेदन से संबंधित आवश्यक जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे। इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपकी जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जानकारी वेरीफाई होने के बाद अगर आप पात्र हैं तो सरकार द्वारा आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए जायेंगे।
