Bharat Gaurav Trains 2026: इस गर्मी आसान और आरामदायक तीर्थ यात्रा का मौका, जानें रूट और किराया पैकेज

Bharat Gaurav Trains 2026: धार्मिक यात्रा करना कठिन लगता है, लेकिन अब आसान हो गई है। IRCTC और रेलवे ने अप्रैल-जून में ऑल-इंक्लूसिव तीर्थ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।

Bharat Gaurav Trains 2026: अगर आप लंबे समय से किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, लेकिन ट्रेन टिकट, होटल बुकिंग, खाने-पीने और घूमने की प्लानिंग को लेकर परेशान हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे और आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस गर्मी के मौसम में खास भारत गौरव टूरिस्ट समर स्पेशल ट्रेनें (Summer Special Trains)शुरू की हैं। ये ट्रेनें अप्रैल से जून के बीच चलेंगी। इनका उद्देश्य यात्रियों को एक आसान, सुरक्षित और पूरी तरह व्यवस्थित तीर्थ यात्रा का अनुभव देना है, जिसमें करीब सारी व्यवस्था पहले से की गई होती है।

Summer Special Trains, Bharat Gaurav Trains 2026, Indian Railway, IRCTC tourism, pilgrimage tour India,

स्पेशल भारत गौरव ट्रेनें: इस गर्मी शानदार तीर्थ यात्रा का मौका

क्या है भारत गौरव ट्रेन योजना?

भारत गौरव ट्रेनें खास तौर पर तीर्थ यात्राओं के लिए डिजाइन की गई हैं। इन पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने की सुविधा, बस से स्थानीय दर्शन, तीन वक्त का खाना, पीने का पानी, टूर गाइड और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल होता है। यानी आपको अलग से कुछ भी प्लान करने की जरूरत नहीं पड़ती। ट्रेन के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जिससे यात्रा और भी सुरक्षित बनती है।

End of Feed