Bank Holidays in February 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी (January) अब खत्म होने वाला है और कुछ ही दिन में साल का दूसरा महीना यानी फरवरी (February) शुरू हो जाएगा। वहीं अगर आप फरवरी महीने में बैंक (Bank) जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि फरवरी में किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा। दरअसल कई काम ऐसे होते हैं, जिसके लिए हमारा बैंक जाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays in February 2023
फरवरी महीने में इस दिन बंद रहेंगे बैंक:-
- 5 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
- 11 फरवरी, 2023: महीने का दूसरा शनिवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
- 12 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
- 15 फरवरी, 2023: Lui Ngai Ni (हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद)
- 18 फरवरी, 2023: महाशिवरात्रि (कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद)
- 19 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
- 20 फरवरी, 2023: स्टेट डे (आइजॉल में बैंक रहेंगे बंद)
- 21 फरवरी, 2023: Losar (गंगटोक में बैंक रहेंगे बंद)
- 26 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक सभी भारतीय बैंकों को हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को बंद रहना जरूरी है।
