यूटिलिटी

10 लाख का फ्री इलाज भी देती है Ayushman Yojana, जानें कौन लोग उठा सकते हैं फायदा

Ayushman Bharat Scheme: यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस लेने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों के पास पक्का घर, बड़ी जमीन या संपत्ति नहीं है, वे पात्र माने जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में रिक्शा चालक, मजदूर, घरेलू कामगार और सीमित आय वाले परिवार भी इसमें शामिल हैं।

Image

आयुष्मान भारत कार्ड।

Photo : BCCL

Ayushman Bharat Scheme: बीमारियों का इलाज अक्सर आम लोगों की जेब पर भारी पड़ता है, खासकर उन परिवारों पर जो प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले पाते। ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) जीवन रक्षक साबित हो रही है। इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना में 10 लाख तक का इलाज भी फ्री मिलता है।

दिल्ली में डबल बेनिफिट

आम तौर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन दिल्ली सरकार के फैसले के बाद अब यहां के पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का इलाज फ्री मिलेगा। विधानसभा चुनाव में किए गए वादे के अनुसार यह सुविधा लागू कर दी गई है।

क्यों खास है यह योजना

जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब आयुष्मान योजना लागू नहीं थी। अब भाजपा सरकार ने इसे लागू कर राजधानी के लाखों परिवारों को राहत दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर तबके को डबल सुरक्षा मिलेगी और प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज कराया जा सकेगा।

किन्हें मिलेगा लाभ

यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस लेने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों के पास पक्का घर, बड़ी जमीन या संपत्ति नहीं है, वे पात्र माने जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में रिक्शा चालक, मजदूर, घरेलू कामगार और सीमित आय वाले परिवार भी इसमें शामिल हैं।

पात्रता कैसे तय होती है

योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनका नाम SECC यानी Socio-Economic Caste Census डेटाबेस में दर्ज है। इसके अलावा लाभार्थियों का नाम सरकारी पोर्टल या कार्ड पर होना जरूरी है। सूची में नाम शामिल होने के बाद हर साल परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती रहती है।

स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की फ्री हेल्थ कवरेज मिलने से लाखों गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब महंगे इलाज के लिए उन्हें कर्ज या उधार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर देशभर में एक बड़ा उदाहरण भी बन सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article