Apple ने शुरू की फेस्टिव सेल, हैवी डिस्काउंट, फ्री सर्विस से लेकर एक्सचेंज ऑफर तक

Apple Festive Season Sale 2023:एप्पल अधिकांश प्रमुख बैंकों से तीन या छह महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई के साथ कम मासिक किस्तों के साथ पेमेंट करने का विकल्प भी दे रहा है।

Apple Festive Season Sale 2023: एपल की फेस्टिव सेल शुरू है। इसमें कंपनी आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एयरपॉड सहित अन्य डिवाइस खरीदने पर 10 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। अलग-अलग डिवाइस खरीदने पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है। Apple India की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आपको iPhone, AirPods और HomePod के साथ छह महीने तक Apple Music मुफ्त मिलेगा। साथ ही, आपको अपने एयरपॉड्स, एयरटैग, एप्पल पेंसिल (सेकेंड जेनरेशन ) का विकल्प मिलेगा।

Apple

iPhone, AirPods और HomePod के साथ छह महीने तक Apple Music मुफ्त मिलेगा।

पुराने फोन को एक्सचेंज करने का मौका

एप्पल आपको अधिकांश प्रमुख बैंकों से तीन या छह महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई के साथ कम मासिक किस्तों के साथ पेमेंट करने का विकल्प भी मिल रहा है। साथ ही, फेस्टिव सेल के दौरान खरीदारों को एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एपल पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ₹67800 तक की एक्सचेंज वैल्यू देने का दावा कर रही है। हालांकि, पुराने डिवाइस की वैल्यू उसके कंडीशन, वैरिएंट सहित कई अन्य चीजों पर निर्भर करती है।

End of Feed