Annapurna Yojana के आवेदकों को बड़ी राहत, आवेदन रद्द होने का खत्म हुआ डर; लाभार्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Yojana) के तहत अब लाभार्थियों को आवेदन रद्द होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आवेदकों को उनके फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Yojana) के तहत आवेदन करने वाली लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिन आवेदकों का आवेदन किसी गलती या दस्तावेजों में किसी तरह की गलती के कारण खारिज हो गया है, उन्हें अब दोबारा नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार जल्द ही पोर्टल पर एक नया Edit विकल्प शुरू करने की तैयारी में है, जिसके जरिए रिजेक्ट हुए आवेदक अपनी गलतियों को सुधारकर उसी आवेदन को दोबारा जमा कर सकेंगे।

annapurna yojana west bengal

Annapurna Yojana के आवेदकों को बड़ी राहत (AI Generated Image)

क्यों लाया जा रहा है नया 'Edit' विकल्प?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना के तहत अब तक करीब 1.6 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 1.2 करोड़ आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं, जबकि करीब 27.8 लाख आवेदन अलग-अलग वजहों से अस्वीकार कर दिए गए। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में आवेदन पात्रता के अभाव में नहीं, बल्कि आधार, मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारियों में तकनीकी गलतियों के कारण रिजेक्ट हुए थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार पोर्टल पर एडिट सुविधा जोड़ने की तैयारी कर रही है।

End of Feed