Annadata Sukhibhava Yojana: इस राज्य के 47 लाख किसानों के खातों में 2 नहीं, 7-7 हजार रु आए, साल में मिलेंगे 20000 रुपये

Annadata Sukhibhava Yojana: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने ‘अन्नदाता सुखीभव’ योजना (Annadata Sukhibhava Scheme) के तहत 47 लाख किसानों को 7-7 हजार रुपये की राशि वितरित की। इस योजना में किसानों को प्रति वर्ष 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिसमें 14,000 रुपये राज्य और 6,000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

Annadata Sukhibhava Yojana: एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को 'अन्नदाता सुखीभव' योजना (Annadata Sukhibhava Scheme) के तहत 47 लाख किसानों को 7,000-7,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में कुल 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Annadata Sukhibhava Scheme, PM KISAN Yojana

आंध्र सरकार ने ‘अन्नदाता सुखीभव' योजना के तहत 47 लाख किसानों को 7-7 हजार रुपये दिए (तस्वीर-istock)

योजना की शुरुआत और बांटे गए प्रतीकात्मक चेक

चंद्रबाबू नायडू सरकार द्वारा साझा किए गए वीडियो लिंक के मुताबिक 3,174 करोड़ रुपये की राज्यव्यापी पहल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से दो किसानों को चेक सौंपे। साथ ही, उन्होंने दारसी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये का विशेष चेक भी प्रदान किया।

End of Feed