यूटिलिटी

उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करेगी अपने घर का सपना, लॉन्च हो गई अनंत नगर योजना, जानें सबकुछ यहां

अगर आप भी प्लाट खरीदना चाहते हैं तो हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अनंत नगर योजना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये आपको बताते हैं कि अनंत नगर योजना का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं और योजना में शामिल फ्लैट की कीमत कितनी है। अनंत नगर योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आएगी और इस योजना के लिए योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 6500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

Image

उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करेगी अपने घर का सपना

Photo : Times Now Digital

Anant Nagar Yojana: अधिकांश लोग अपने घर का सपना जरूर देखते हैं। किसी भी व्यक्ति की सबसे आवश्यक जरुरतों में भी रोटी और कपड़े के बाद मकान ही आता है और यह आज भी बहुत प्रासंगिक है। आज के समय मं ज्यादातर लोग अपार्टमेंट या प्लॉट लेना चाहते हैं। अगर आप भी प्लाट खरीदना चाहते हैं तो हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अनंत नगर योजना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये आपको बताते हैं कि अनंत नगर योजना का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं और योजना में शामिल फ्लैट की कीमत कितनी है।

इतनी है जमीन की कीमत

अनंत नगर योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आएगी और इस योजना के लिए योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 6500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इस योजना के तहत मोहान नगर में सेक्टोरल आधार पर सरकार द्वारा आवास तैयार किये जायेंगे और यह योजना कुल 765 एकड़ में फैली है। इस योजना को कुल 8 सेक्टर्स में तैयार किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में शॉपिंग सेंटर और वेडिंग जोन भी होंगे। योजना के तहत जमीन की कीमत 41150 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। योजना के तहत 112.50 वर्गमीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 288 वर्ग मीटर और 450 वर्ग मीटर के प्लॉट शामिल हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर अपना खुदका घर प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। योजना से संबंधित अन्य जानकारी भी आपको इसी वेबसाइट पर मिल जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article