Alert: जालसाज भेज रहे हैं इस तरह के मैसेज, हो जाएं सावधान वरना हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार

Alert: जालसाज तरह-तरह के लुभावने मैसेज भेजकर लोगों को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। इसलिए डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपको किसी अनजान नंबर से अलर्ट मिलता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं और उसकी पूरी तरह से जांच करें।

Alert: पिछले कुछ साल में देश में तेजी से डिजिटल लेनदेन का चलन बढ़ा है। लेकिन इसके साथ ही बढ़ा है ऑनलाइन फ्रॉड। हालांकि, सरकार डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पॉलिसियां पेश की हैं। लेकिन अभी भी लोग डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। जालसाज तरह-तरह के लुभावने मैसेज भेजकर लोगों को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। इसलिए डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Cyber Fraud Alert

ऐसे करें फर्जी मैसेज की पहचान

किसी भी फर्जी मैसेज की पहचान का पहला और सबसे आसान तरीका यह है कि अगर आपको किसी अनजान नंबर से अलर्ट मिलता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई बैंत आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजता है, तो वह VM-ICICI BANK, AD-ICICIBN, JD-ICICIBK के फॉर्मेट में दिखेगा। कोई भी बैंक ग्राहकों से बात करने के लिए पर्सनल नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसलिए अगर आपको पर्सनल मोबाइल नंबर से मैसेज आए, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

End of Feed