Alert! इन 13 करोड़ पैन कार्ड धारकों का बैन हो सकता है अकाउंट, समय रहते कर लें ये काम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 06:40 AM IST

Pan Aadhar Link Online: पैन कार्ड धारकों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है। आयकर विभाग द्वारा निर्धारित पैन से आधार लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। ऐसे में यदि आपने अब तक अपना पैन आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो समय रहते जल्द ये काम निपटा लें। अन्यथा आपका कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पैन कार्ड आधार लिंक करवाना अनिवार्य।
  • इस स्थिति में निष्क्रिय कर दिया जाएगा पैन कार्ड।
  • पैन से आधार लिंक न होने पर टैक्स संबंधी गतिविधियों में नहीं मिलेगा किसी प्रकार का फायदा।

Pan Aadhar Link Online: मार्च माह के शुरुआत के साथ पैन कार्ड धारकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBT) ने सभी पैन कार्ड धारकों से जल्द से जल्द अपना पैन आधार से लिंक करने के लिए नोटिफिकेशन जारी (Pan Card Aadhar Card Link Online) किया है। इसके लिए कार्ड धारकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यदि आप 31 मार्च तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपको 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं यदि तीन माह के बाद आप लिंक करवाते हैं, तो आपको 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

Pan Aadhar Link Online

पैन से आधार कैसे लिंक करवाएं

साथ ही आपका पैन कार्ड हमेशा के लिए निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं आपका बैंक खाता भी ब्लॉक कर (Pan Card Aadhar Link) दिया जाएगा। आप वित्तीय लेनदेन या फिर आईटीआर फाइलिंग भी नहीं कर सकेंगे। मजबूरन आपको पैन कार्ड के दफ्तर चक्कर लगाना पड़ेगा और शुल्क के साथ पुन: पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।

End of Feed