यूटिलिटी

AC User Guide: गर्मियों में एसी चलाते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना कमरे में हो सकता है धमाका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 3, 2023, 12:25 PM IST

How To Prevent AC From Overheating: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और कुछ ही समय में लोगों को एसी की जरूरत महसूस होने लगेगी। अगर आप भी एसी इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, नहीं तो एसी में ब्लास्ट की समस्या हो सकती है।

Image

AC User Guide: गर्मियों में एसी चलाते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना कमरे में हो सकता है धमाका

How To Prevent AC From Overheating: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि जल्द गर्मी अपने प्रचंड रूप में होगी। ऐसा हुआ तो कुछ ही समय में लोगों को एसी की जरूरत महसूस होने लगेगी। अगर आप भी एसी इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, नहीं तो एसी में ब्लास्ट की समस्या हो सकती है। अगर आपके घर में पुराना एसी है तो आपको अधिक सावधानियां बरतनी हैं। वहीं अगर आप नया एसी भी लगवा रहे हैं तो भी ओवरहीटिंग से एसी को बचाने की जरूरत होती है।

इन बातों का रखें ख्याल

आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान एसी चलाते समय रखना चाहिए। सबसे पहले तो सीजन के शुरुआत में एसी चलाने से पहले उसकी सर्विस अच्छी तरह से कर लें या एक्सपर्ट से करा लें। एसी को बिना सर्विस किए नए सीजन में चलाना नहीं चाहिए। बिना सर्विस एसी चलाने से कूलिंग प्रभावित होती है जबकि बिजली की खपत ज्यादा होती है। एसी की गैस की स्थिति की भी जांच करा लें। कई बार एसी में गैस नहीं होती है और अधिक दवाब पड़ने पर एसी ब्लास्ट होने की समस्या पैदा होती है।

एसी ओवरहीटिंग के फैक्टर

वहीं एसी के ब्लास्ट होने के कारणों की बात करें तो ऐसे कई फैक्टर होते हैं जिससे एसी ओवरहीट हो जाता है और ब्लास्ट की स्थिति आ जाती है। एसी में ब्लास्ट का बेसिक फैक्टर है पावर का ठीक ढंग से सप्लाई का न होना है। एसी में जब पावर की ठीक ढंग से सप्लाई नहीं होती है तो प्रेशर अधिक बढ़ने लगता है। इस वजह से कभी कभी एसी ब्लास्ट हो जाते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने एसी की पावर सप्लाई चेक कर लें। एसी के वायर्स की नियमित समय पर जांच जरूर करें। अधिक देर तक एसी का उपयोग करने से बचें। आपको आंधी या तूफान की स्थिति में एसी को अनप्लग कर देना चाहिए। वहीं समय-समय पर एसी के एयर फिल्टर को साफ करते रहना जरूरी है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article