यूटिलिटी

UPPCL: कहीं आपके बिजली के बिल में तो नहीं हो रही धांधली, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 07:41 PM IST

Electricity Bill Check Online: बिल ज्यादा आने पर अब आपको बिजली विभाग के दफ्तर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे जान सकते हैं कि, यूपीपीसीएल द्वारा जारी आपका बिजली का बिल सही आया है या नहीं। किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाए जाने पर आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

Electricity Bill Check Online: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद, कुछ क्षेत्रों में जमकर सुधार किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) भी शामिल है। एक तरफ जहां यूपीपीसीएल उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली का बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। वहीं अब आप अपने बिजली के बिल की सत्यता की भी जांच कर सकते हैं। बता दें पिछले कुछ दिनों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें युनिट कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ा है।

बता दें कई बार मीटर में कमी होने के कारण बिजली का बिल कम या ज्यादा आ जाता है। ऐसे में हाल ही में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक वीडियो साझा कर उपभोक्ताओं को अपने बिल के सत्यता की जांच करने का तरीका बताया है। साथ ही आप यहां बिजली बिल के स्लिप में रिमार्क्स का मतलब भी जान सकते हैं। वहीं बिजली के बिल में किसी प्रकार की कोई भी श्रुटि पाए जाने पर आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

UPPCL Online Complaint, ऑनलाइन ऐसे दर्ज करवाएं शिकायत

  • सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ऊपर दिए Complaint के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी समस्या दर्ज कर आप मेल कर सकते हैं।
  • इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा आप UPPCL के टोलफ्री नंबर 1912 या 1915 पर कॉल कर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 5 दिनों के भीतर बिल में सुधार कर भेज दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article