Airtel Payments Bank: एयरटेल भारत की जानी-मानी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल फाइनेंस द्वारा हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना की शुरुआत की गई है। एयरटेल द्वारा ऑफर की जा रही इस FD योजना में इन्वेस्ट कर आप सालाना तौर पर बैंकों से भी ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। देश में मौजूद विभिन्न बैंकों द्वारा इस वक्त FD पर औसतन 4.25% से 8% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। जबकि एयरटेल फिलहाल अपनी FD योजना पर 9.1% का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं एयरटेल की इस FD में इन्वेस्ट किये गए पैसे को आप 7 दिन बाद निकाल भी सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप एयरटेल की FD योजना का फायदा उठाकर मोटा पैसे कमा सकते हैं।
एयरटेल FD के फायदे
एयरटेल द्वारा ऑफर की जा रही FD योजना में आप 1 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। FD की शुरुआत आप सिर्फ 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और अधिकतम 10 लाख रुपये तक इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। इस FD में इन्वेस्ट करने के लिए आपको किसी प्रकार के पेपरवर्क की जरूरत नहीं होती है और आप अपने स्मार्टफोन की मदद से भी इसे मैनेज कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक, फिर चाहे वह एयरटेल की सिम का इस्तेमाल करता हो या नहीं, इस FD योजना का फायदा उठा सकता है।
कैसे करवाएं FD?
आप इन आसान स्टेप्स में एयरटेल की FD योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं:
स्टेप 1: एयरटेल के साथ FD करवाने के लिए आपको सबसे पहले एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी स्क्रीन पर एयरटेल के लोगो के साथ दिख रहे ऑप्शंस में एयरटेल फाइनेंस के ऑप्शन पर जाना है।
स्टेप 2: यहां क्लिक करने पर आपके सामने ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। इस मेनू में से आप फिक्स्ड डिपॉजिट के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको पेज पर नीचे जाकर QR कोड दिखाई देगा जिसे स्कैन करना होगा। स्कैन करने के बाद अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपको एयरटेल थैंक्स ऐप में रिडायरेक्ट किया जाएगा, वहीं अगर आप नॉन-एयरटेल यूजर हैं तो आपको प्ले स्टोर से एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आपको FD की अवधी और अमाउंट तय करना है और नियम एवं शर्तों को मानते हुए FD खुलवाने के लिए आगे बढना है। इसके बाद आपका FD अकाउंट एयरटेल के साथ खुल जाएगा।
