Air India Offer: 1799 रुपये में फ्लाइट से करें भारत दर्शन, एयर इंडिया लेकर आया जबरदस्त ऑफर

Air India Express Offer: एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस ऑफर के जरिए आप लिंक में शामिल शहरों की हवाई यात्रा सिर्फ 1799 रुपये में शुरू कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक री-डिजाइन की गई ब्रांड आइडेंटिटी की भी घोषणा की है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

Air India Express Offer: एयर इंडिया की सब्सिडियरी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों के लिए जोरदार ऑफर लेकर आई है। इस एयरलाइन ने 'टाइम टू ट्रैवल' कैंपन के ऐलान किया है। इसके जरिए यात्री सिर्फ 1799 रुपये में देश के कुछ चुनिंदा शहरों की यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर 11 जनवरी, 2024 और 11 जनवरी, 2025 के बीच कराए गए टिकटों की बुकिंग पर मिलेगा। एयरलाइन के अनुसार, एक साल तक यह ऑफर चलता रहेगा। इस ऑफर में बेंगलुरु-चेन्नई, दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-कोच्चि, दिल्ली-ग्वालियर और कोलकाता-बागडोगरा जैसे लोकप्रिय शहर शामिल हैं।

Air India Express offers

सीमित समय के लिए ऑफर

एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस ऑफर के जरिए आप लिंक में शामिल शहरों की हवाई यात्रा सिर्फ 1799 रुपये में शुरू कर सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। तो अगर आप कम किराये में देश के अलग-अलग शहरों की यात्रा करना चाहते हैं, तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed