AC में अचानक से नहीं लगती आग, पहले मिलते हैं ये 7 संकेत, समय रहते पहचानें और बचाएं बड़ा हादसा

AC Blast News: एसी में आग लगने और फटने की खबरें हर रोज आ रही हैं। महज 2 महीने में कई लोगों की जान सिर्फ एसी की वजह गई है, हालांकि एसी में अचानक से आग नहीं लगती है।

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। लगातार कई घंटे चलने की वजह से AC पर दबाव भी बढ़ता है। आजकल लगातार AC में खराबी के कारण आग लगने या ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, हालांकि AC अचानक फटता नहीं है, बल्कि उससे पहले कई संकेत मिलने लगते हैं। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़े हादसे से बचा जा सकता है।

AC Fire News

AC Fire News: एसी में अचानक से नहीं लगती आग

AC फटने से पहले कौन-कौन से संकेत मिलते हैं?

अगर AC से सामान्य से ज्यादा आवाज आने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कंप्रेसर से तेज आवाज, कंपन या बार-बार ऑन-ऑफ होना किसी तकनीकी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा AC से जलने जैसी गंध आना, प्लास्टिक या वायर गर्म होने की महक आना भी खतरे का संकेत है। ऐसी स्थिति में AC को तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर AC की वायरिंग गर्म हो रही है, प्लग या स्विच बोर्ड काला पड़ रहा है या उसमें चिंगारी दिखाई दे रही है, तो यह शॉर्ट सर्किट की वजह बन सकता है।

End of Feed