कृषि मंत्री ने लॉन्च किया कमाल का मोबाइल ऐप, फोन से ही हो जाएगी मिट्टी की जांच

आप एक किसान हैं और आपको अपने खेत की मिट्टी की जांच करने में परेशानी होती है तो अब आपकी यह समस्या खत्म हो गई है। अब आप फोन से ही अपने खेत की मिट्टी की जांच कर सकते हैं।

किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या खेत की उर्वरता और मिट्टी की जांच रहती है लेकिन अब एक मोबाइल ऐप के जरिए आप सीधे खेत में खड़े होकर जान सकते हैं कि आपके खेत की मिट्टी कैसी है और उसमें कितना खाद देने की जरूरत है। अब किसान अपने खेत की तस्वीर अपलोड करके ही मिट्टी की स्थिति और उसकी गुणवत्ता के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह सुविधा ‘Soil Mobile App- e-Farms’ के जरिए उपलब्ध कराई गई है, जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ के दौरान दी गई।

Soil Testing App

कृषि मंत्री ने लॉन्च किया कमाल का मोबाइल ऐप, फोन से ही हो जाएगी मिट्टी की जांच/ Concept AI Image

बड़े नेताओं की मौजूदगी में लॉन्च

इस खास मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। शिवराज सिंह ने इस ऐप को लेकर कहा है कि इस एक ऐप से ही किसान की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

End of Feed