राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ना हुआ आसान, सरकार ने जारी किया WhatsApp नंबर

Ration Card Update: राशन कार्ड में पत्नी या बच्चे का नाम जोड़ने और सदस्य का नाम हटाने के लिए सरकार की ओर से WhatsApp नंबर जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं...

Ration Card Update: शादी के बाद पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने या बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम दर्ज कराने के लिए लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया के चलते दफ्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। अब राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने या हटाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन माध्यमों की जानकारी साझा की गई है।

RATION CARD

शादी के बाद पत्नी और बच्चों का नाम जोड़ने में होगी आसानी

शादी के बाद पत्नी और बच्चों का नाम जोड़ने में होगी आसानी

आमतौर पर शादी के बाद पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना होता है। वहीं, परिवार में बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम भी राशन कार्ड में शामिल कराना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में राशन कार्ड में संशोधन से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए बताए गए विकल्प उपयोगी साबित हो सकते हैं।

End of Feed