यूटिलिटी

IRCTC Tips: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य, ऐसे करें जल्दी से लिंक

IRCTC Tatkal ticket booking: जो यूजर अब तक अपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहिए। ताकि टिकट बुकिंग में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यहां हम स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका बता रहे हैं।

Image

Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया नियम लागू कर दिया है।

IRCTC Tatkal ticket booking: भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर को अपना IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। यह कदम टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और बोट यूज़र्स पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। यहां हम लिंक करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

तत्काल बुकिंग के लिए अब आधार लिंक अनिवार्य

IRCTC ने स्पष्ट किया है कि 10 बजे तत्काल टिकट की बुकिंग केवल उन्हीं यूज़र्स द्वारा की जा सकेगी जिनका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है। इससे फर्जी बुकिंग और बॉट्स द्वारा सीट ब्लॉकिंग जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी।

एक आधार से 12 यात्रियों की बुकिंग

एक आधार कार्ड से एक महीने में अधिकतम 12 यात्रियों की टिकट बुक की जा सकती है, बशर्ते सभी यात्रियों का आधार विवरण IRCTC प्रोफाइल में सेव हो। इसके अलावा नियमों के तहत अधिक बुकिंग करने वाले एजेंट्स और फर्जी आईडी से बुकिंग करने वालों पर निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। यह कदम सामान्य यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।

ऐसे करें आधार से लिंकिंग

  • IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • “My Profile” सेक्शन में जाएं
  • “Link Your Aadhaar” विकल्प चुनें
  • आधार नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें

बिना आधार लिंकिंग के नहीं होगी

तत्काल बुकिंग जो यूजर आधार कार्ड लिंक नहीं करेंगे, वे तत्काल कोटा के अंतर्गत टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, हालांकि नॉर्मल बुकिंग फिलहाल इससे प्रभावित नहीं होगी। IRCTC का कहना है कि आधार से जुड़ा डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और इसे केवल पहचान वेरीफिकेशन के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article