खबर है कि प्रधानमंत्री 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि इसी मंच से 20वीं किस्त DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए किसानों को भेजी जा सकती है। (Image-istock)
इस बार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, जिसके तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना साल में तीन बार किस्तों में कुल ₹6,000 देती है। इस साल अब तक एक किस्त किसानों को मिल चुकी है। (Image-istock)
पीएम मोदी 9 जुलाई तक विदेश यात्रा पर हैं और 18 जुलाई को देश में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए मौजूद रहेंगे। यह ट्रेंड रहा है कि किस्तें अक्सर पीएम की उपस्थिति में ही जारी की जाती हैं। इससे पहले फरवरी 2025 की किस्त भी पीएम ने ने बिहार के भागलपुर से किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी। (Image-istock)
पिछली बार की तरह इस बार भी उम्मीद है कि किस्त जारी करते समय भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम किसानों से सीधा संवाद भी कर सकते हैं। (Image-istock)
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 20वीं किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। किसानों को सलाह है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करते रहें। (Image-istock)
योजना के तहत अब तक 19 किस्तें किसानों को मिल चुकी हैं। यह योजना खासकर छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जाती है। (Image-istock)
अगर आपने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक अकाउंट अपडेट जैसे जरूरी काम पूरे कर लिए हैं, तो ही किस्त मिलने की संभावना है। इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल: https://pmkisan.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (Image-istock)