Aadhaar Update: अब मार्च तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे आधार, UADAI ने बढ़ा दी डेडलाइन

Free Aadhaar Update Deadline: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा 14 दिसंबर 2023 तक थी। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने इसे 3 महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया है।

MyAadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। पहले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा 14 दिसंबर 2023 तक थी। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने इसे 3 महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया है। अब आधार को फ्री में अपडेट करने की नई डेडलाइन 14 मार्च 2024 है।

Aadhaar Update

ऑनलाइन फ्री में होगा अपडेट

हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा अब 15.12.2023 से 14.03.2024 तक जारी रहेगी। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है।

End of Feed