UIDAI ने करोड़ों आधार कार्ड धारकों को दी बड़ी राहत, फिर से बढ़ा दी अपडेट की तारीख

Aadhaar Update की यह सुविधा खासतौर पर उनके लिए है जिन्होंने करीब 10 साल से अपने आधार को अपडेट नहीं कराया है। अब 14 जून 2027 तक ये लोग अपने आधार को अपडेट करा सकते हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सुविधा की समयसीमा एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है। अब लोग myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपनी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज 14 जून 2027 तक बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा 14 जून 2026 तक उपलब्ध थी। UIDAI ने इसके बारे में एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

UIDAI extends free Aadhaar update service

UIDAI ने करोड़ों आधार कार्ड धारकों को दी बड़ी राहत, फिर से बढ़ा दी अपडेट की तारीख

किन लोगों को मिलेगा मुफ्त सेवा का लाभ?

यह मुफ्त सुविधा उन आधार धारकों के लिए उपलब्ध है जो myAadhaar पोर्टल के जरिए पहचान प्रमाण (Proof of Identity) और पते के प्रमाण (Proof of Address) से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना चाहते हैं। UIDAI लंबे समय से लोगों को अपने आधार रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने करीब 10 वर्ष पहले आधार बनवाया था और तब से अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं। इससे आधार डेटाबेस की सटीकता बनाए रखने में मदद मिलती है, हालांकि यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट के लिए ही मुफ्त है। आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) पर जाकर किए गए अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।

End of Feed